साहिबगंज के उधवा स्थित पाकीजा मोड़ से बड़ी खबर है। राधानगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान की साइड की दीवार काटकर करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज समेत राजमहल और तीनपहाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान में जुटी है। वहीं वारदात के बाद पाकीजा मोड़ की रात की सुरक्षा और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय व्यवसायियों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।