गुना: म्याना में बारिश से नदी-नाले उफान पर, जान जोखिम में डालकर बच्चों संग नाला पार करते लोगों का वीडियो वायरल
Guna, Guna | Jul 18, 2025 गुना के म्याना इलाके में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है। 18 जुलाई शाम को सामने आए वीडियो में म्याना के कटरा और गणेश मोहल्ला के बीच से निकले उफनते नाले को स्कूली बच्चों को लेकर जान खतरे में डालकर लोग पार करते नजर आए। वही सिंध नदी भी पुल से केवल 5 फिट खाली है। खोखर गांव में 200 साल पुराना बरगद का पेड़ मकानो पर गिर गया। हालांकि कोई नुकसान नही हुआ है।