अमरोहा: रजबपुर थाना क्षेत्र में चोर समझकर दो मजदूरों को पीटने के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | Jul 2, 2025 आज बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे अमरोहा क्षेत्र अधिकारी शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात क्षेत्र के लोगों ने दो युवकों को चोर समझ कर पकड़ लिया था उनकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मौके और पहुंचकर दोनों युवको छुड़ा लिया था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच में दोनों युवक निर्दोष मिले और दोनों मजदूर हैं।