अमरोहा: अमरोहा चिड़िया बाग कॉलोनी में चाइनीज मांझे से बची एडवोकेट की जान, गले में फंसी पतंग
Amroha, Amroha | Jul 2, 2025 आज बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जोया मार्ग स्थित चिड़िया बाग कॉलोनी के रहने वाले संजय सिंह एडवोकेट की गर्दन में अचानक उड़ती हुई पतंग का चाइनीज मांझा लिपट गया। संजय सिंह कॉलोनी में बैठे थे, तभी हवा के साथ पतंग उनके गले से टकरा गई। मांझा गर्दन में फंसते ही उनके होश उड़ गए , लेकिन गनीमत रही कि उन्होंने गले में अंगोछा बांध रखा था