अमरोहा: अमरोहा के मोहल्ला मोती शाह तकिया में दो दिन से सड़क पर टूटे पड़े बिजली के पोल, मोहल्ले वाले परेशान
Amroha, Amroha | Jul 2, 2025 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती शाह तकिया में बीच सड़क पर दो दिन से बिजली के पोल टूटे पड़े हैं। आज बुधवार की शाम करीब 4:00 मोहल्ले वालों ने मामले का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मोहल्ले वालों का कहना है कि बिजली के पल सड़क पर टूटे पड़े हैं बिजली विभाग से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई 2 दिन से बिजली सप्लाई ठप हैं।