हुज़ूर: कलियासोत पहाड़ी पर विद्या भारती के पूर्व छात्रों ने रोपे 1100 पौधे
Huzur, Bhopal | Aug 9, 2026 पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को एक दिन के आयोजन से आगे ले जाते हुए विद्या भारती के पूर्व छात्रों ने कलियासोत पहाड़ी पर 1100 पौधे रोपे। 'पर्यावरण पखवाड़े' के तहत आयोजित अभियान में भोपाल में रहने वाले करीब 300 पूर्व छात्र शामिल हुए। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के साथ ही सभी ने इन्हें सुरक्षित रखकर पेड़ बनने तक नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।