बाह: सवोरा पेट्रोल पंप के सामने मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से किया घायल, हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर
थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत सवोरा पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसा हो गया जिसमें मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन में घायल को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।