लालगंज: हरिहरक्षेत्र विचार उत्सव: 26 अक्टूबर को एक दिवसीय साहित्य सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय
लालगंज के नामीडीह गांव में आयोजित हरिहरक्षेत्र विचार उत्सव की बैठक में 26 अक्टूबर को एक दिवसीय साहित्य सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तृप्ति नाथ सिंह को संस्था का महासचिव चुना गया। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर संयोजकों की घोषणा की गई। सम्मेलन में राज्य एवं राज्य के बाहर के साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाएगा।