हरसूद: ग्राम डाबिया के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
रविवार रात में ग्राम डाबिया के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात में ग्राम डाबिया निवासी उमेश उईके खेत से अपने घर पैदल जा रहा था इस दौरान मोटरसाइकिल चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उमेश की मौत हो गई। सोमवार सुबह मृतक उमेश के शव का संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद में पोस्टमार्टम कराया गया।