जींद: बूराडैहर गांव से 24 वर्षीय विवाहिता हुई लापता, जुलाना थाने में मामला दर्ज
जींद जिले के बूराडैहर गांव निवासी एक युवक ने गत दिवस पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 जुलाई की दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी 24 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। आज रविवार को मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार जुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।