#सेवा_संकल्प_अभियान अंतर्गत सिविल अस्पताल पेटलावद में रक्तदान शिविर आयोजित
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर किया सम्मानित
शिविर में 68 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल पेटलावद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से कुल 68 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए रक्तदाताओं के इस सेवा भाव की सराहना की।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि रक्तदान जरूरत के समय किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज में अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से मानव सेवा के साथ स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।
इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्रीमती रीतिका पाटीदार , बीएमओ पेटलावद एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP