हसपुरा: दीपावली, छठ व गोपाष्टमी पर्व को लेकर हसपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, शामिल हुए जनप्रतिनिधि
हसपुरा थाना परिसर में बुधवार को दीपावली, छठ व गोपाष्टमी पर्व में शांति व्यवस्था कायम रहे को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुलिसिंग गाइडलाइन को विस्तार जानकारी दी। कहा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है , पूजा कमिटी को लाईसेंस लेना अनिवार्य है। सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे।