हसनपुर: गांव झकड़ी निवासी बियर दुकान के सेल्समैन ने आबकारी विभाग के सिपाही पर मारपीट का लगाया आरोप, पहुंचा थाना
कोतवाली क्षेत्र के गांव झकड़ी निवासी गजेंद्र पुत्र नरेश सेल्समेन का कार्य करता है, सेल्समैन के अनुसार रविवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे हसनपुर आबकारी विभाग में तैनात एक सिपाही की कॉल आई और बियर भेजने को कहा जिस पर उसके द्वारा दुकान बंद करने की बात कही गई जिससे नाराज आबकारी सिपाही ने नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपने साथियों के साथ पहुंचकर मारपीट की है।