हसनपुर: सैदनगली में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की भिड़ंत, कार चालक घायल, हालत गंभीर
सैदनगली थाना इलाके में हसनपुर- संभल मार्ग पर ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में ड्यूटी करने बैंक आ रहे बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मैनेजर को सरकारी एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।