हज़ारीबाग: हजारीबाग़ उपायुक्त ने मतदान कर्मियों का हौसला बढ़ाया
हज़ारीबाग़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हज़ारीबाग़ नैन्सी सहाय ने मतदान कर्मियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की जिले की स्वस्थ परंपरा रही है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।