सिरोंज: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, प्रकृति को बचाने का दिया गया संदेश
Sironj, Vidisha | Jun 15, 2024 नदी तालाब के साथ प्राकृतिक प्राचीन नल स्त्रोत कुँओ, बाबड़ीयों जलाशयों को संरक्षित करने एवं पानी बचाने व वर्षा का जल संग्रहित करने के अलावा पर्यावरण को सुरक्षित रखने व संवारने करने का संदेश देते हुए कलश यात्रा के माध्यम से सामूहिक रूप से एक विशाल जनसमूह ने यात्रा निकाली। मौका था मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित हो रहे जल गंगा संबर्धन अभियान का।