सिरोंज: रोहिल पुरा से कटरा मोहल्ला तक सड़क निर्माण में जनप्रतिनिधि व नपा प्रशासन आया आमने-सामने, हुई बहस
Sironj, Vidisha | Jun 14, 2024 रोहिलपूरा चौराहे से कटरा मोहल्ले तक रोड निर्माण का कार्य चल रहा है।यहां पानी निकासी के लिए सीमेंट के पाईप भी डाले जा रहे थे।इसी बीच पार्षद पति तोषमनी पंथी नाराज हो गए और काम रुकवा दिया।उनका कहना था कि शमसान के सामने पाइप डाले जा रहे हैं।जिससे शमशान में गंदा पानी जायेगा।वहीं नपा सीएमओ ने बताया की रोड निर्माण का काम शुरू होगा।किसी के रोकने से नही रोका जाएगा।