सिरोंज: केतन नदी के आस पास अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर होगी कार्रवाई,एसडीएम करेंगे जांच
Sironj, Vidisha | Jun 15, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर की केतन नदी व अन्य स्थानों पर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।ज्ञात हो की नियमों को ताक पर रखकर रहवासी इलाकों में ईंट भट्ठे संचालित किए जा रहे हैं।भट्ठों से निकलने वाले धुएं से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।वहीं अब एसडीएम खुद इन सब की जांच करेंगे।