सिरोंज: आफताब नगर समदपुर पुलिया के पास अज्ञात लोगों ने युवक को पीटा, चाकू से हमला कर किया घायल
Sironj, Vidisha | Jun 14, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत आफताब नगर समदपुर पुलिया के पास अज्ञात लोगों ने युवक को रोक कर बेरहमी से मारपीट कर दी।हमलावरों ने युवक के सर व हाथ पर चाकू मारकर घायल कर दिया।वहीं युवक ने बताया की हमलावर किसी और को मारने आए थे और उसे पीटकर चले गए।वहीं युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।