हज़ारीबाग: पानीमाको के नव प्राथमिक विद्यालय में जंगली हाथियों का उत्पात, मिड-डे मील का अनाज खाया
हजारीबाग। जंगली हाथियों के हमले पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। हाथी पिछले दस दिनों से हजारीबाग जिले के टाटीझरिया, दारू, चुरचू प्रखंड क्षेत्र में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। जंगली हाथियों ने मकान, चहारदीवारी, स्कूलों पर हमला कर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों ने नव प्राथमिक विद्यालय पानीमाको में मिड डे मील के लिए रखे अनाज चट कर गए।