हज़ारीबाग: जनसंपर्क कार्यालय हजारीबाग ने डुमर और टाटीझरिया बाजार में नुक्कड़-नाटक से नशामुक्ति के लिए किया जागरूक
जनसंपर्क कार्यालय हजारीबाग के द्वारा डुमर और टाटीझरिया बाजार में नशा मुक्ति भारत अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नुक्कड़-नाटक, गीत-संगीत के माध्यम से लोग को जागरूक किया गया। लोगों को पोस्टर वितरित कर मादक पदार्थों और धूम्रपान के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी गई। जागरूकता के साथ लोगों को नशामुक्ति के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है।