तिसरी: अवैध आरामील का संचालन जारी, विभाग मौन
Tisri, Giridih | Jul 29, 2026 तिसरी प्रखंड में सुदूरवर्ती क्षेत्रों में माफियाओं का दुस्साहस चरम पर है। बड़की लतबेदवा गांव में एक घर के भीतर बेखौफ अवैध आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महीनों से चल रहे इस काले कारोबार की भनक स्थानीय वन विभाग को सूचना तक नहीं । इससे विभागीय गश्ती और निगरानी तंत्र पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।