#पिता_की_मृत्यु_के_बाद_कठिन_समय_में_संबल_योजना_बनी_सहारा
उज्जैन, 22 सितम्बर। नागदा तहसील के ग्राम हताई के संतोष किशन यादव के पिता की विगत दिनों एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। संतोष बेसहारा हो गए और अत्यधिक परेशान थे। ऐसे कठिन समय में राज्य शासन की संबल योजना उनका सहारा बनी। संबल योजना में संतोष ने विभिन्न प्रमाणों के साथ आवेदन लगाया और उन्हें 4 लाख रुपये की राशि मंजूर हो गई। संतोष बताते हैं कि उन्हें मिले 4 लाख रुपये उनके जीवन में अत्यधिक काम आ रहे हैं। ऐसे समय में जब कठिनाई में लोगों ने मुंह मोड़ लिया था, शासन की इस योजना ने उनका हाथ पकड़ा और उनका संबल बनी।
#सेवा_संकल्प_अभियान
@टॉप फ़ैन
CM Madhya Pradesh
JDjansampark Ujjain
Jansampark Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
1 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026