#सेवा_संकल्प_अभियान*
सेवा संकल्प अभियान के तहत दौलतगंज हाई स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं स्वास्थ्य जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित
उज्जैन 22 सितंबर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल दौलतगंज क्रमांक-1 में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा उनकी प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी सिविल सर्जन डॉ संगीता पलसानिया, जनप्रतिनिधि पार्षद श्रीमती राखी कड़ेल, श्री चरणजीत सिंह तथा श्री वसंत सर के सान्निध्य में संपन्न हुई।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ संगीता पलसानिया ने बच्चों को कुपोषण, पेट में कीड़े, एनीमिया तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन अपनाने की सलाह देते हुए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#sevasankalpabhiyan
@टॉप फ़ैन CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
JDjansampark Ujjain