#जिला_स्तरीय_मातृ_एवं_शिशु_मृत्यु_समीक्षा_बैठक_आयोजित**
उज्जैन, 22 सितम्बर । मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के अंतर्गत जिला स्तरीय मातृ एवं शिशु मृत्यु समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेन्द्र राजपूत की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन में किया गया।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार पाल, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. अनिता भिलवार, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बेला शाह (मेडिकल केयर, इंदौर), जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री परविन्दर बग्गा, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री अनस कुरेशी, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री दिलीप वसुनिया, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शाखा प्रभारी श्रीमती सुनीता शर्मा सहित समस्त बी.पी.एम., समस्त बी.सी.एम. एवं विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
**बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश**
• जिले में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रसव पूर्व निर्धारित चार ए.एन.सी. जांचें समय पर पूर्ण की जाएं।
• प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची चस्पा की जाए। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर उनकी पूर्ण निगरानी एवं समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
• विकासखंड ताजपुर, नागदा/खाचरौद एवं घटिया में हुई मातृ मृत्युओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बिंदु अनुसार आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्यवाही की जाए तथा समस्त मैदानी अमले को इन बिंदुओं पर सुधार हेतु अवगत कराया जाए।
• जिले में मातृ अथवा शिशु मृत्यु होने पर नियमानुसार 24 घंटे के भीतर वरिष्ठ स्तर पर रिपोर्ट किया जाए।
• उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु ए.एन.सी. पंजीयन के पश्चात निरंतर निगरानी रखी जाए, उचित परामर्श दिया जाए, नियमित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित फॉलोअप लिया जाए।
• प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह दिनांक 09 एवं 25 को आयोजित शिविरों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात जांचों की व्यवस्था की जाए तथा जोखिमपूर्ण गर्भावस्था का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
CM Madhya Pradesh
JDjansampark Ujjain
Collector Office Ujjain
1 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026