हमीरगढ़: हमीरगढ़ चामुंडा माता मंदिर में बीती रात हुई चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस व FSL टीम
हमीरगढ़ चामुंडा माता मंदिर पर बीती रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया l मन्दिर से सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की नगदी पार कर गए l वही मंदिर परिसर में लगे CC टीवी कैमरे तोड़ कर फरार हो गए l सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारी को इस चोरी का पता चलने पर कस्बे के ग्रामवासियों ओर पुलिस को सूचना दी वही जानकारी मिलने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया l