हमीरगढ़: हमीरगढ़ पुलिस ने प्लास्टिक की कुर्सियों और गद्दों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही 81 कार्टून शराब जब्त की, दो गिरफ्तार
हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि जिला स्पेशल टीम इंचार्ज ने थाने पर सूचना दी की एक पिकअप जिसमें टेंट का सामान प्लास्टिक कुर्सियां और गद्दे भरे हैं उसमें अवैध शराब हो सकती है। इस सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम नेशनल हाईवे 48 पर तखतपुरा सरहद पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान सूचना के मुताबिक आई एक पिकअप को रुकवा कर चेक किया गया |