Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र

#emergency में कुरुक्षेत्र में जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूट पोलिस कर किया था चंदा इकट्ठा #emergencyservices #1975年 #BJPGovernment #RahulGandhi #IndiraGandhi #modi Narendra Modi उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला Fateh Jakhwala Inld #kurukshetra_university

Thanesar, Kurukshetra | Jul 1, 2026

MORE NEWS

बेअदबी केस पर सियासी घमासान! अकाली दल बोला— "नई SIT सिर्फ चुनावी ड्रामा!"

बेअदबी केस पर सियासी घमासान! अकाली दल बोला— "नई SIT सिर्फ चुनावी ड्रामा!"

Thanesar, Kurukshetra | Jul 4, 2026

LIVE: चार्टर्ड अकाउंटेंट छात्रों का राष्ट्रीय सम्मेलन (पंचकूला) में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

LIVE: चार्टर्ड अकाउंटेंट छात्रों का राष्ट्रीय सम्मेलन (पंचकूला) में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Thanesar, Kurukshetra | Jul 4, 2026

*देश के पहले श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण जल्द होगा शुरू*
*हरियाणा सरकार ने निर्माण एजेंसी को सौंपा 465 करोड़ रुपए का टेंडर, सोमवार से होगा साइट सर्वे*
कुरुक्षेत्र, 4 जुलाई (राजेश वधवा)। वर्षों से जिस पल का विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी और आयुष जगत इंतजार कर रहे थे, वह अब साकार होने जा रहा है। देश के पहले श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने लगभग 465 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पहले चरण के निर्माण कार्य का टेंडर लुधियाना की दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया है। निर्माण एजेंसी की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण भी कर लिया है और सोमवार से साइट का विस्तृत सर्वे शुरू किया जाएगा। कंपनी करीब ढाई वर्ष में प्रथम चरण का निर्माण पूरा करेगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के गांव फतुहपुर में लगभग 100 एकड़ भूमि पर देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। इसके बाद श्री कृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय को अपग्रेड कर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, लेकिन तब से विश्वविद्यालय अस्थायी रूप से आयुर्वेदिक महाविद्यालय की इमारत से ही संचालित हो रहा है। अब नए परिसर का निर्माण शुरू होने से विश्वविद्यालय के स्थायी और अत्याधुनिक कैंपस का सपना साकार होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ गया है।
बॉक्स
प्रथम चरण में बनेंगे ये प्रमुख भवन
निर्माण एजेंसी के जीएम राजीव ने बताया कि सोमवार से साइट सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। पर्यावरण संबंधी आवश्यक एनओसी मिलने के बाद ड्राइंग के अनुसार निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रथम चरण में कुलपति एवं कुलसचिव कार्यालय, प्रशासनिक भवन, परीक्षा शाखा, केंद्रीय पुस्तकालय, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, आयुर्वेदिक अस्पताल, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल, आयुर्वेदिक पीजी कॉलेज, रिसर्च एंड इनोवेशन विभाग, विश्वविद्यालय मार्केट, पावर हाउस, पीजी एवं पीएचडी शोधार्थियों के लिए छात्रावास, डायनिंग हॉल, कुलपति एवं कुलसचिव आवास, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम तथा फर्नीचर सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
बॉक्स
सपनों का आयुष परिसर अब हकीकत बनने की ओर: कुलपति
कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि देश के पहले श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण शुरू होना विश्वविद्यालय के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। पिछले कई वर्षों से हमारा प्रयास था कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को विश्व स्तरीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं से युक्त आधुनिक परिसर मिले। नया कैंपस आयुष शिक्षा, शोध, चिकित्सा और नवाचार का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा तथा देश-विदेश के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को आकर्षित करेगा।
बॉक्स
स्थायी परिसर से विश्वविद्यालय को मिलेगी नई पहचान: कुलसचिव
कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने कहा कि नए परिसर के निर्माण से विश्वविद्यालय के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। एक ही परिसर में आधुनिक शैक्षणिक भवन, अस्पताल, शोध प्रयोगशालाएं, छात्रावास और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा। यह परियोजना हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आयुष शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

*देश के पहले श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण जल्द होगा शुरू* *हरियाणा सरकार ने निर्माण एजेंसी को सौंपा 465 करोड़ रुपए का टेंडर, सोमवार से होगा साइट सर्वे* कुरुक्षेत्र, 4 जुलाई (राजेश वधवा)। वर्षों से जिस पल का विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी और आयुष जगत इंतजार कर रहे थे, वह अब साकार होने जा रहा है। देश के पहले श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने लगभग 465 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पहले चरण के निर्माण कार्य का टेंडर लुधियाना की दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया है। निर्माण एजेंसी की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण भी कर लिया है और सोमवार से साइट का विस्तृत सर्वे शुरू किया जाएगा। कंपनी करीब ढाई वर्ष में प्रथम चरण का निर्माण पूरा करेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के गांव फतुहपुर में लगभग 100 एकड़ भूमि पर देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। इसके बाद श्री कृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय को अपग्रेड कर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, लेकिन तब से विश्वविद्यालय अस्थायी रूप से आयुर्वेदिक महाविद्यालय की इमारत से ही संचालित हो रहा है। अब नए परिसर का निर्माण शुरू होने से विश्वविद्यालय के स्थायी और अत्याधुनिक कैंपस का सपना साकार होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ गया है। बॉक्स प्रथम चरण में बनेंगे ये प्रमुख भवन निर्माण एजेंसी के जीएम राजीव ने बताया कि सोमवार से साइट सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। पर्यावरण संबंधी आवश्यक एनओसी मिलने के बाद ड्राइंग के अनुसार निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रथम चरण में कुलपति एवं कुलसचिव कार्यालय, प्रशासनिक भवन, परीक्षा शाखा, केंद्रीय पुस्तकालय, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, आयुर्वेदिक अस्पताल, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल, आयुर्वेदिक पीजी कॉलेज, रिसर्च एंड इनोवेशन विभाग, विश्वविद्यालय मार्केट, पावर हाउस, पीजी एवं पीएचडी शोधार्थियों के लिए छात्रावास, डायनिंग हॉल, कुलपति एवं कुलसचिव आवास, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम तथा फर्नीचर सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। बॉक्स सपनों का आयुष परिसर अब हकीकत बनने की ओर: कुलपति कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि देश के पहले श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण शुरू होना विश्वविद्यालय के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। पिछले कई वर्षों से हमारा प्रयास था कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को विश्व स्तरीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं से युक्त आधुनिक परिसर मिले। नया कैंपस आयुष शिक्षा, शोध, चिकित्सा और नवाचार का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा तथा देश-विदेश के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को आकर्षित करेगा। बॉक्स स्थायी परिसर से विश्वविद्यालय को मिलेगी नई पहचान: कुलसचिव कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने कहा कि नए परिसर के निर्माण से विश्वविद्यालय के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। एक ही परिसर में आधुनिक शैक्षणिक भवन, अस्पताल, शोध प्रयोगशालाएं, छात्रावास और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा। यह परियोजना हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आयुष शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 4, 2026

*लायंस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में विशाल छबील एवं भंडारे का आयोजन*
डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र खबरनामा 
कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा अपने नए सत्र के शुरुआती कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल छबील एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को मीठी लस्सी, जलजीरा, हलवा और काले चने का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने मां भद्रकाली के चरणों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। क्लब के प्रधान संदीप कुमार, सचिव राजेश आनंद, कोषाध्यक्ष मणि सग्गू सहित क्लब के अन्य सदस्यों सुरेंद्र ढींगरा, सतपाल शर्मा, दीपक चोपड़ा, संजीव सेठ, सुरेंद्र सुधा,  विवेक भारद्वाज डब्बू, पवन शर्मा पम्मी, नवकेतन गोयल बब्बी, आनंद बजाज, विपिन शर्मा, विनीत वधवा आदि अन्य सदस्यों ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को लस्सी, जल, भंडारा प्रसाद वितरित किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि मां भद्रकाली के दरबार में सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने मां भद्रकाली से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
वहीं लायंस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत मां भद्रकाली के आशीर्वाद के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है और पूरे वर्ष जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
लायंस क्लब के अन्य सदस्यों ने बताया कि लायंस क्लब एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था है, जो वर्षभर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहती है।  पिछले वर्ष भी क्लब द्वारा गोबिंद नगर शमशान घाट में शव वाहन भेंट करने, स्कूलों में स्टेशनरी वितरण, मेडिकल एवं स्वास्थ्य जांच शिविर तथा रक्तदान शिविर जैसे कई जनकल्याणकारी कार्य किए गए। 
प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक चोपड़ा ने कहा कि क्लब की नई टीम ने सभी सदस्यों के साथ सेवा कार्यों का सिलसिला इस वर्ष भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में विशाल छबील एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव तैयार है और आने वाले समय में भी कई सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

*लायंस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में विशाल छबील एवं भंडारे का आयोजन* डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र खबरनामा कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा अपने नए सत्र के शुरुआती कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल छबील एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को मीठी लस्सी, जलजीरा, हलवा और काले चने का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने मां भद्रकाली के चरणों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। क्लब के प्रधान संदीप कुमार, सचिव राजेश आनंद, कोषाध्यक्ष मणि सग्गू सहित क्लब के अन्य सदस्यों सुरेंद्र ढींगरा, सतपाल शर्मा, दीपक चोपड़ा, संजीव सेठ, सुरेंद्र सुधा, विवेक भारद्वाज डब्बू, पवन शर्मा पम्मी, नवकेतन गोयल बब्बी, आनंद बजाज, विपिन शर्मा, विनीत वधवा आदि अन्य सदस्यों ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को लस्सी, जल, भंडारा प्रसाद वितरित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि मां भद्रकाली के दरबार में सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने मां भद्रकाली से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं लायंस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत मां भद्रकाली के आशीर्वाद के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है और पूरे वर्ष जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लायंस क्लब के अन्य सदस्यों ने बताया कि लायंस क्लब एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था है, जो वर्षभर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहती है। पिछले वर्ष भी क्लब द्वारा गोबिंद नगर शमशान घाट में शव वाहन भेंट करने, स्कूलों में स्टेशनरी वितरण, मेडिकल एवं स्वास्थ्य जांच शिविर तथा रक्तदान शिविर जैसे कई जनकल्याणकारी कार्य किए गए। प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक चोपड़ा ने कहा कि क्लब की नई टीम ने सभी सदस्यों के साथ सेवा कार्यों का सिलसिला इस वर्ष भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में विशाल छबील एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव तैयार है और आने वाले समय में भी कई सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 4, 2026

दून पब्लिक स्कूल, लाडवा में फादर्स डे का उत्साहपूर्ण आयोजन

दून पब्लिक स्कूल, लाडवा में फादर्स डे बड़े ही उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। नर्सरी से लेकर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के पिताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं तिलक लगाकर अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।इस अवसर पर बच्चों एवं उनके पिताओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी पिताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में श्री परवीन कुमार ने प्रथम तथा श्री मनदीप मंधान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनकी उत्कृष्ट सहभागिता की सराहना की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण खुशियों, प्रेम और आत्मीयता से सराबोर रहा। यह आयोजन बच्चों एवं उनके पिताओं के बीच स्नेह, विश्वास तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट माध्यम साबित हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि पिता बच्चों के जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति होते हैं तथा ऐसे आयोजन परिवार और विद्यालय के संबंधों को और अधिक सशक्त बनाते हैं। डायरेक्टर डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों का विकास भी विद्यालय की प्राथमिकता है। चेयरमैन श्री के. के. गर्ग ने सभी पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों के जीवन में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। चेयरपर्सन श्रीमती सुधा गर्ग ने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। वाइस प्रिंसिपल कुसुम मित्तल ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम पाल सर, प्रद्युमन सर, सतविंदर सर तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी पिताओं को सम्मानित किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने इस अनूठे आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

दून पब्लिक स्कूल, लाडवा में फादर्स डे का उत्साहपूर्ण आयोजन दून पब्लिक स्कूल, लाडवा में फादर्स डे बड़े ही उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। नर्सरी से लेकर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के पिताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं तिलक लगाकर अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।इस अवसर पर बच्चों एवं उनके पिताओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी पिताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में श्री परवीन कुमार ने प्रथम तथा श्री मनदीप मंधान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनकी उत्कृष्ट सहभागिता की सराहना की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण खुशियों, प्रेम और आत्मीयता से सराबोर रहा। यह आयोजन बच्चों एवं उनके पिताओं के बीच स्नेह, विश्वास तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट माध्यम साबित हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि पिता बच्चों के जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति होते हैं तथा ऐसे आयोजन परिवार और विद्यालय के संबंधों को और अधिक सशक्त बनाते हैं। डायरेक्टर डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों का विकास भी विद्यालय की प्राथमिकता है। चेयरमैन श्री के. के. गर्ग ने सभी पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों के जीवन में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। चेयरपर्सन श्रीमती सुधा गर्ग ने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। वाइस प्रिंसिपल कुसुम मित्तल ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम पाल सर, प्रद्युमन सर, सतविंदर सर तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी पिताओं को सम्मानित किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने इस अनूठे आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 4, 2026