उत्तरकाशी के मनेरी झरने के पास कोतवाली मनेरी में तैनात पुलिस जवान दिनेश तोमर को ₹10,000 नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा एक पर्स मिला। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स तुरंत कोतवाली में जमा कराया। पुलिस ने जांच के बाद पर्स उसके वास्तविक स्वामी श्रद्धालु अनिरुद्ध मलिक को नकदी व सभी दस्तावेजों सहित सुरक्षित सौंप दिया। पर्स वापस मिलने पर श्रद्धालु ने उत्तरकाशी पुलिस और जवान दिनेश तोमर का आभार जताते हुए उनकी ईमानदारी की सराहना की।