बैरगनियां: सीएचसी बैरगनिया में डीएम का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी
बैरगनिया में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने बुधवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, बिजली, जांच सुविधाओं, कर्मियों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। परिसर में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। कम जांच होने पर एसओपी के अनुसार सभी आवश्यक जांच नियमित कराने को क