बेगूसराय: GD कॉलेज में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर AISF कार्यकर्ताओं का आंदोलन, प्राचार्य का घेराव
जीडी कॉलेज में विभिन्न शैक्षिक समस्याओं को लेकर एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे प्रदर्शन किया. इस दौरान जीडी कॉलेज प्राचार्य प्रो राम अवधेश कुमार का घेराव भी किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए AISF नेता अमीन हमजा ने कहा कि जीडी कॉलेज में 25,000 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन रहते हैं.