लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत बच्चों के बीच पहुंचे, धूल-मिट्टी में बैठकर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित; बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाएगी
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत शनिवार को लोहरदगा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे एक सुदूरवर्ती गांव पहुंचे। इस दौरान सड़क किनारे खेल रहे आदिवासी बच्चों की टोली पर उनकी नजर पड़ी तो वे खुद को बच्चों से मिलने से रोक नहीं पाए। सांसद सीधे बच्चों के बीच पहुंचे और धूल-मिट्टी में ही उनके साथ बैठ गए।