जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद जिंदा घर लौटा युवक
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के सुकली गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 28 वर्षीय मोतीलाल विश्वकर्मा के लापता होने के बाद नाले में एक युवक का सड़ी-गली हालत में शव मिला। शव की कद-काठी मोतीलाल से मिलती-जुलती होने के कारण परिजनों ने उसे मोतीलाल का शव समझ लिया और अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद दशगात्र और मृत्युभोज की रस्में भी पूरी कर दी गईं। लेकिन करीब 15 दिन बाद मोतीलाल अचानक अपने घर पहुंच गया। उसे जिंदा देखकर परिवार की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
#KasdolNews #BalodabazarNews
#ChhattisgarhNews #BreakingNews
#ViralNews