महाशिवरात्रि पर ओड़गी में निकली भव्य शिव बारात, विशाल भंडारे का आयोजन सूरजपुर जिले के ओड़गी स्थित प्राचीन भोड़िया बाबा मंदिर से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात पूरे धूमधाम से निकाली गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सुसज्जित रथ पर विराजित भगवान शिव की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। “हर-हर महादेव” के जयकारों और ढोल-नगाड़ो