निज़ामाबाद: फर्जी हिब्बानामा बनाकर जमीन कब्जाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 7 नामजद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के तेलीपुर गांव में फर्जी हिब्बानामा तैयार कर जमीन पर कब्जा करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर सात नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वादी अबु अकबरशाह के अनुसार, विवादित भूमि का मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है।