अलवर: अरावली विहार थाना क्षेत्र में दुकान पर जबरन कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने कराया मामला दर्ज
Alwar, Alwar | Apr 10, 2024 अरावली विहार क्षेत्र में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से वेद राठौर ने बताया कि मेरी दुकान के ताले तोड़कर कब्जा करने की नीयत से उसमें सामान रख दिया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि वेद राठौर के बेटे के साथ पार्टनरशिप में खोली दुकान को जबरन खाली कराया जा रहा है।