अलवर: ज्योतिबा फुले सर्किल पर दो कारों की टक्कर में एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Alwar, Alwar | Apr 10, 2024 अलवर शहर के नया बास स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दो कारों की भिड़ंत में एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार में सवार ब्रह्मचारी मोहल्ला अशोक टॉकीज निवासी सुमन जैन, आरती, निखिल सहित 8 साल की बालिका प्रज्ञा उर्फ परी घायल हो गई है जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। दूसरी कार में दो युवक सवार थे जो भाग गए।