खींवसर: पांचौड़ी थाने में एक विवाहिता ने पति द्वारा मारपीट करने का मामला करवाया दर्ज
खींवसर कस्बे मे पति द्वारा मारपीट कर घर से निकालने को लेकर पत्नी ने आज पांचौड़ी थाने मे मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार माडपुरा निवासी सरोज पत्नी गोपालराम ने रिपोर्ट दी है कि उनकी शादी 2015 मे हुई थी। माडपुरा निवासी पति गोपालराम ने 25 मई को उनके साथ गंभीर मारपीट की और दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।