खींवसर: बैराथल से पांचला सिद्धा सड़क मार्ग पर अचानक गाय सामने आने से अनियंत्रित होकर कैंपर गाड़ी पलटी, एक ही हुई मौत
खींवसर थाना क्षेत्र के बैराथल से पांचला सिद्धा सड़क मार्ग पर सोमवार दोपहर मे एक कैंपर गाड़ी के सामने अचानक गाय आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने बताया कि गाड़ी बैराथल से पांचला की ओर जा रही थी इसी बीच रास्ते मे अचानक गाय आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत मे जा पलट गई जिसमे सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए जिसमे पोकरराम की मौत हो गई