खींवसर: खींवसर उपखंड के झाड़ेली गांव में 75 हजार रुपए की 500 मीटर केबल हुई चोरी, पांचौड़ी पुलिस जांच में जुटी
खींवसर कस्बे मे अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की 500 मीटर केबल चोरी होने के संबंध मे पांचौड़ी थाने मे मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार खींवसर के सहायक अभियंता कार्यालय की ओर से दी गई रिपोर्ट मे बताया कि झाड़ेली गांव मे 22 मई की रात्रि के समय गांव मे लगी विद्युत निगम की सिंगल फेज केबल करीब 500 मीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपए है जो चोरी हो गई।