खींवसर: खींवसर में बढ़ती गर्मी के बीच पानी की बढ़ी किल्लत, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
खींवसर कस्बे मे तेज गर्मी से जल आपूर्ति लगातार घटती जा रही है। जिससे कस्बे मे जल संकट भी लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कुछ मोहल्लो मे पानी की कमी थी लेकिन अब इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। इलाके की फतेह कॉलोनी, माजीसा कॉलोनी, आथुना बास सहित कई मोहल्लों मे समय पर पानी नही पहुंचने से ग्रामीणों मे आक्रोश है। उन्हें मंहगी दरो से टैंकर लाने पड़ते है।