खींवसर: खींवसर कस्बे मे खेत मे पड़ा मिला लावारिस शव, खेत मालिक ने देखा तो पुलिस को सूचना देकर बुलाया, शव की नहीं हुई शिनाख्त
खींवसर थाना क्षेत्र मे आकला गांव मे जीएसएस के पास एक युवक का शव देखा गया है। जिससे वहां हड़कंप मच गया और लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर खींवसर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे मे लेकर खींवसर सीएचसी की मोर्चरी मे रखवाया। इस मामले मे थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।