खींवसर: खींवसर उपखंड के टांकला गांव में करंट लगने से एक युवक की हुई मौत, व्यापारियों ने बाजार बंद रख जताया शोक
खींवसर थाना क्षेत्र के टांकला गांव में सोमवार सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक को खींवसर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान कमल पुत्र बाबूलाल प्रजापत के रूप मे की गई। परिजनों ने बताया कि कमल खींवसर में कपड़े की दुकान करता था। सुबह करीब 7 बजे दुकान जाने से पहले कमल घर पर ही कोई कनेक्शन कर रहा था। जिससे करंट लग गया।