दादरी: लुहारली टोल प्लाजा पर दबंग ट्रांसपोर्टर ने टोल कर्मचारियों के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/>
ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर आपसी विवाद में दबंग ट्रांसपोर्टर द्वारा टोल कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं शनिवार को ट्रांसपोर्टर द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी ने बताया है कि जल्द ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया जाएगा।