दादरी: सेक्टर 51 के समीप तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला समेत तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-51 के समीप शुक्रवार रात को उसे वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित होकर ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात कार चालक घटना के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा है।