दादरी: रक्षा एडेला सोसाइटी में सूने पड़े फ्लैट से नगदी, जेवर व कीमती सामान चुराकर चोर हुए फरार, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित रक्षा एडिला सोसाइटी में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने पड़े फ्लैट के ताले तोड़कर चोर नगदी, जेवर व कीमती सामान चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गए। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।