दादरी: गढ़ी चौखंडी क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहा है भूजल का दोहन, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के गढ़ी चौखंडी क्षेत्र में अवैध रूप से भूजल के दोहन होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं अवैध रूप से भूजल का दोहन होते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया है कि जल्द ही संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।