दादरी: सेक्टर-18 से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, मरीज को ली जाती हुई एंबुलेंस को करना पड़ा जाम का सामना
नोएडा के सेक्टर-18 से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर शाम के बाद अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे रहे, वहीं मरीज को ले जाती हुई एक एंबुलेंस को भी भीषण जाम का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने में जुट गए।