दादरी: सेक्टर-44 में घर के बाहर खड़ी महिला पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में कराया भर्ती
नोएडा के सेक्टर-44 में शुक्रवार देर रात उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब घर के बाहर खड़ी महिला पर आवारा कुत्ते ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। महिला को परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर सेक्टर वासियों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।