श्योपुर: अमराल नदी में डूबे युवक की मौत, एसडीआरएफ टीम ने शव निकाला
श्योपुर। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने मोर डूंगरी अमराल नदी पर शनिवार की दोपहर 2 बजे एक युवक की नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। युवक अपनी पत्नि और बच्चो के साथ नदी पर नहाने पहंुचा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस, राजस्व और एसडीआरएफ की टीम तत्काल पहंुच गई जिसने रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया और शव को शाम 5 बजे बाहर निकाला जा सका।